मिराज क्लब द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 16 April 2026

मिराज क्लब द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न




 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 

मिराज क्लब द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न


नर्मदा पुरम। शहर के सबसे पुराने क्लबो मे से एक मिराज क्लब द्वारा दिव्य परिसर मैरिज गार्डन मे संभागीय क्रिकेट से जुड़ी प्रतिभाओ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे नर्मदापुरम संभागीय क्रिकेट संघ के संरक्षक राकेश फौज़दार, अध्यक्ष कपिल फौज़दार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जीतेन्द्र पाठक, पूर्व चेयरमेन रोहित फौज़दार, मप्र क्रिकेट संघ के कार्यकारी सदस्य अनुराग मिश्रा, NDCA उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, एनडीसीए सचिव प्रदीप तोमर, मप्र क्रिकेट संघ के लाइफ टाइम मेम्बर अनंत तिवारी, बैतूल क्रिकेट संघ अध्यक्ष डा नितिन देशमुख, नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेश चौरे शामिल हुए। 

कार्यक्रम की शुरुआत मे नर्मदापुरम क्रिकेट संघ से जुड़े खिलाडियों एवं सदस्यों के निधन पर उन्हे याद कर उनकी स्मृति मे वृक्षारोपण किया गया। मिराज क्लब की और से संस्थापक सदस्य अनिल दीक्षित, योगेश परसाई द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे ग्राउंडसमेन, कोच एवं खिलाडियों का सम्मान किया गया। आयोजन समिति के आलोक कुलश्रेष्ठ ने अपने स्वागत भाषण मे मिराज क्लब की स्थापना से लेकर वर्तमान समय मे मिराज क्लब के खिलाडियों की उपलब्धि बताते हुए जानकारी दी की क्लब सहित संभाग के लगभग पंद्रह खिलाडी मप्र प्रीमियर लीग मे हिस्सा ले रहे है। जो की विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे है। 

वहीं संभागीय क्रिकेट टीम द्वारा इंदौर को इंदौर मे हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए मप्र विजेता बनने का गौरव हासिल किया जिसके लिए पुरी टीम को सम्मानित किया गया। NDCA के संरक्षक राकेश फौज़दार ने अपने उद्बोधन मे कम संसाधनों के साथ खिलाडियों के उत्कृस्ट प्रदर्शन पर सभी खिलाडियों एवं पदाधिकारियों को बधाई दी एवं आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ये पहली बार हो रहा है कि फूल के साथ जड़ो को भी सम्मानित किया जा रहा है बच्चों कि उपलब्धियों मे माता पिता का त्याग और समर्पण होता है उनका सम्मान बहुत महत्वपूर्ण है।

 संभागीय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कपिल फौज़दार ने सभी खिलाडियों को बधाई देते हुए मेहनत कर आगे बढ़ने की अपील की एवं जल्द हि संभाग से खिलाड़ियों को IPL एवं भारतीय टीम मे चयन हेतु कामना की। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जीतेन्द्र पाठक द्वारा अपने खेल जीवन से जुड़े किस्से सुनते हुए खिलाडियों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम को रोहित फौज़दार, अनुराग मिश्रा,नितिन देशमुख और मप्र DGP इलेवन के कप्तान केजी शर्मा द्वारा भी सम्बोधित किया गया।

आयोजन समिति के नितिन महाजन ने बताया की आज के कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण सुश्री सुनीता सराठे रही जो की भारतीय दृस्टिबाधित वर्ल्ड कप विजेता टीम की हिस्सा रही। सुश्री सराठे ने अपने उद्बोधन मे मिराज क्लब के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा की इस तरह के आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है इनसे खिलाड़ियों को संघर्ष करने मे शक्ति और प्रेरणा मिलती है। इसी टीम का हिस्सा रही बैतूल की दुर्गा यादव को भी सम्मानित किया गया।

श्री महाजन ने बताया की इनके अतिरिक्त यश दुबे, गौतम रघुवंशी, राहुल चंद्रोल ,आर्यन देशमुख, ऋतविक दीवान, अखिल यादव, अथर्व महाजन, नवीन नागले, हर्षित परसाई, कार्तिक राजोरिया,अनुराग मालवीय, हिमांशु शिंदे, धर्मेश पटेल, आयुष मानकर, प्रशांत कासदे को मप्र लीग मे चयनित होने एवं उत्कृस्ट प्रदर्शन एवं बालिकाओं मे माही ठाकुर, यामिनी बिल्लोरे, अनन्या दुबे, कल्याणी जाधव, अजीता यादव, को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वही संजय यदुवंशी, वर्षा पटेल, सुनील शर्मा, अर्पण दुबे, नीरज गौर को कोचिंग हेतु एवं उभरते सितारों मे गौतम बोरासी,माधव शर्मा, आराफ कुरैशी, एवं अथर्व पटेल को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त हरदा, बैतूल एवं नर्मदापुरम मे विभिन्न अकादमियों के माध्यम से प्रशिक्षण देने वालो को भी सम्मानित किया गया। ग्राउंडसमेन के रूप मे विष्णु बौरासी, अभिषेक चौकसे सहित अन्य एवं शैलेन्द्र सिंह पवार को NDCA कार्यालय प्रबंधन हेतु सम्मानित किया गया। वही पुलिस विभाग से अपनी सेवानिवृति के बाद क्रिकेट के लिए कार्य करने के लिए स्व जे एल वर्मा को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया जो उनके बेटे विजय वर्मा द्वारा ग्रहण किया गया।

 कार्यक्रम मे मंच संचालन डॉ राजेंद्र शर्मा एवं आभार मिराज क्लब के सदस्य एवं मप्र क्रिकेट संघ के लाइफ टाइम मेम्बर अनंत तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विजय पिल्ले, विजय तलरेजा, नीरज करैया, आशीष तिवारी, महेश चौकसे, भूपेंद्र वर्मा, रितेश शांडील्य, विक्रांत पंचोली, आनंद चौधरी सहित मिराज क्लब के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं खेल संघो से जुड़े लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

पुलिस ने स्कूटी से 60 लीटर शराब का परिवहन करते आरोपियो को किया गिरफ्तार स्कूटी सहित हजारों रुपये की शराब जप्त

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम   पुलिस ने स्कूटी से 60 लीटर शराब का परिवहन करते आरोपियो को किया गिरफ्तार  स्कूटी सहित हजारों रुपये की शराब जप्त नर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here