मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
नर्मदा पुरम। प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% रहा। जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। जिसमें खुशी राजपूत ने 96%अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोमल साहू 89%, मन्नत नवलानी 88%, सौरभ यादव 87%, स्वर्णिम राजपूत 81%, निरंजन राजपूत 80%, कृष्णा टैनगुरिया 80% श्री राजपूत 76%,आकांक्षा तिवारी 76%, आकाशी बडानी 75%, हर्षिता भदौरिया 74%,स्नेहा सराठे 72%, याशिका मीणा 73%, लक्ष्य कुमार 72%,पलक साहू 71% अमित अहिरवार 66% वेदांश यादव 66% तनीषा प्रजापति 64%, शिवानी यादव 64% कृष्णा यादव ने 64%अंक प्राप्त किए।
विद्यालय की संचालिका श्रीमती समर्पिता सोनी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्र-छात्राओं की लगन और अनुशासन का प्रतीक है ।उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने और भविष्य में बेहतरीन परिणाम देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विनीता तिवारी ने सभी छात्र - छात्राओं के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी , जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
विद्यालय प्रबंधन के शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दी, और कहा यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि पूरे स्कूल के लिए गर्व का विषय है।


No comments:
Post a Comment