मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं में किया शानदार प्रदर्शन
नर्मदा पुरम। प्रतिवर्ष अनुसार ही इस वर्ष भी प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10th बोर्ड में लहराया परचम,बोर्ड परीक्षा में 100 परसेंट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार की तरफ से विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं भविष्य की शुभकामनाएं, घोषित परीक्षा परिणाम जिसमें खुशी राजपूत 96% प्राप्त कर क्लास 10th में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, कोमल साहू 89% प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, मन्नत नवलानी ने 88% प्राप्त कर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया, सौरभ यादव 87% स्वर्णिम राजपूत 81% निरंजन सिंह राजपूत 80% कृष्णा टेनगुरिया 80% आकांक्षा तिवारी 76% आकाशी बडॉनी 75% स्नेहा सराठे 72% श्री राजपूत 76% हर्षिता भदौरिया 74% पलक साहू 71% यशिका नागा 73% लक्ष्य कुमार 72% अमित अहिरवार 66% वेदांश यादव 66% तनीषा प्रजापति 64% शिवानी यादव 64 कृष्णा यादव 64% अर्जित किए l
शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है
जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।"यह एक महान दर्शनीय नेल्सन मंडेला का कथन है।इस कथन में अपना सर्वोच्च प्रेरणा कान्वेंट इंटरनैशनल स्कूल सार्थक कर रहा है। यहां हर छात्र अपने अंकों के लिए नहीं, बल्कि अपनी विशिष्टता के लिए मूल्यवान महसूस करता है । यह एक ऐसी जगह है। जहाँ प्रतिभाओं को पोषित किया जाता है, चाहे वह शिक्षा, कला, संगीत या खेल के क्षेत्र में हो। शिक्षक केवल प्रशिक्षक ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शक भी होते हैं, जो हमें पाठ्यपुस्तकों से आगे सोचने और जिज्ञासा के साथ दुनिया का अन्वेषण करने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस सफलता पर शिक्षक व विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

No comments:
Post a Comment