आईजी-डीआईजी कार्यालय के स्टाफ को दिया गया ई-ऑफिस प्रणाली का प्रशिक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 11 April 2026

आईजी-डीआईजी कार्यालय के स्टाफ को दिया गया ई-ऑफिस प्रणाली का प्रशिक्षण


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


आईजी-डीआईजी कार्यालय के स्टाफ को दिया गया ई-ऑफिस प्रणाली का प्रशिक्षण


नर्मदापुरम/ ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शासकीय कार्यों में डिजिटल दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से महानिरीक्षक (आईजी) एवं उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय, नर्मदापुरम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस मुख्यालय, नर्मदापुरम में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई-ऑफिस प्रणाली का विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण मनीष गुणवान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO), एनआईसी एवं संदीप चौरसिया, जिला प्रबंधक, ई-गवर्नेंस द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ई-ऑफिस के विभिन्न मॉड्यूल्स एवं उनके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में आईजी कार्यालय एवं डीआईजी कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों द्वारा ई-ऑफिस प्रणाली से संबंधित विभिन्न जिज्ञासाएँ व्यक्त की गयी, जिनका समाधान मनीष गुणवान द्वारा प्रभावी एवं संतोषजनक रूप से किया गया।



No comments:

Post a Comment

कलेक्टर सोनिया मीना ने विस्थापित ग्राम के ग्राम वासियो के लिए जारी की 3.25 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर सोनिया मीना ने विस्थापित ग्राम के ग्राम वासियो के लिए जारी की  3.25 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति एके एन...

Post Top Ad

Responsive Ads Here