नर्मदा शिक्षा समिति के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 11 April 2026

नर्मदा शिक्षा समिति के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदा शिक्षा समिति के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन


नर्मदा पुरम। नर्मदांचल के शिक्षा जगत में शिक्षा के दीपक को प्रज्वलित करने वाली नर्मदा शिक्षा समिति के 80 वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम  का शुभारंभ दिवस 10 अप्रैल शुक्रवार को विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य एवं 'प्रज्ञा प्रवाह' प्रकल्प के प्रांत प्रमुख धीरेंद्र चतुर्वेदी एवं प्रज्ञा प्रवाह संस्था के अखिल भारतीय प्रतिनिधि विनय दीक्षित के आतिथ्य में 'भारतीय ज्ञान परंपरा एवं शिक्षा' विषय पर बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया। 

इसके साथ-साथ शिक्षा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर केंद्रित कृति जिसके लेखक धर्मपाल जी की पुस्तक पर विमर्श किया गया । कार्यक्रम के दूसरे दिन नर्मदा शिक्षा समिति के स्थापना दिवस के 80 वर्ष के कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए समिति के संस्थापक श्रद्धेय पंडित रामलाल शर्मा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 इस अवसर पर एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर ज्योत्सना खरे ने अपने उद्बोधन में विगत 80 वर्षों के समिति के योगदान पर प्रकाश डाला । इस दो दिवसीय कार्यक्रम में नर्मदा शिक्षा समिति के प्रबंधक अरुण शर्मा, शिक्षाविद संतोष व्यास तथा एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय एवं पंडित रामलाल शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

कलेक्टर सोनिया मीना ने विस्थापित ग्राम के ग्राम वासियो के लिए जारी की 3.25 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर सोनिया मीना ने विस्थापित ग्राम के ग्राम वासियो के लिए जारी की  3.25 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति एके एन...

Post Top Ad

Responsive Ads Here