कलेक्टर के निर्देश पर सीएमओ ने सेठानी घाट से कोरी घाट तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 20 April 2026

कलेक्टर के निर्देश पर सीएमओ ने सेठानी घाट से कोरी घाट तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कलेक्टर के निर्देश पर सीएमओ ने सेठानी घाट से कोरी घाट तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया 


नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सीएमओ श्रीमती हेमेश्वरि पटले ने वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत सेठानी घाट से लेकर कोरी घाट तक विशेष सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में तैनात सभी सफाई कर्मियों को नियमित सफाई बनाए रखने एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

 सीएमओ ने हरियाली रोड पर संचालित अमृत योजना के कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान टूटी हुई पाइपलाइन को तत्काल सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित न हो। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।



No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here