मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नर्मदापुरम कलेक्टर के रूप में सोमेश मिश्रा ने संभाला पदभार
एके एन न्यूज नर्मदापुरम/ नवागत कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना से विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सोमेश मिश्रा वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी हैं। नर्मदापुरम में पदस्थापना से पूर्व वे मंडला जिले में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

No comments:
Post a Comment