स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल की कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय की छात्रा प्राची सराठे ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 19 May 2026

स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल की कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय की छात्रा प्राची सराठे ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल की कक्षा 12वीं 

वाणिज्य संकाय की छात्रा प्राची सराठे ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन


नर्मदा पुरम। अत्यंत हर्ष और गर्व है कि हमारे विद्यालय की कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय की छात्रा प्राची सराठे ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वाणिज्य संकाय में सर्वाधिक 88.6% अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से प्राची सराठे को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। प्राचार्य ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रा की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ ने छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। हम सभी प्राची सराठे को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।


No comments:

Post a Comment

कलेक्टर के नेतृत्व में जनसुनवाई बन रही नागरिक सेवा का मंच मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान 138 आवेदकों को मिला उनकी समस्या का समाधान खंड स्तरीय जनसुनवाई के माध्यम से भी सुनी जा रही नागरिकों की समस्या

मनोज सोनी एडिटर इन    कलेक्टर के नेतृत्व में जनसुनवाई बन रही नागरिक सेवा का मंच मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान 138 आवेदकों को मिला उनकी समस्या...

Post Top Ad

Responsive Ads Here