जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 298वां सप्ताह सम्पन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 17 May 2026

जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 298वां सप्ताह सम्पन्न


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 298वां सप्ताह सम्पन्न


नर्मदापुरम। जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाटों की स्वच्छता एवं जनजागरूकता को लेकर निरंतर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 298वें सप्ताह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। अभियान में समिति सदस्यों ने सहभागिता करते हुए घाटों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान  विवेकानंद घाट पर फैले कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निष्पादन किया गया तथा आमजन से भी घाटों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। समिति सदस्यों ने कहा कि मां नर्मदा हमारी आस्था एवं संस्कृति की प्रतीक हैं, उनकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा घाटों पर गंदगी न फैलाने का आग्रह किया। समिति द्वारा पिछले 298 सप्ताहों से निरंतर चलाया जा रहा यह अभियान समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रेरणास्रोत बना हुआ है।कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति के सदस्यगण अनामिका वर्मा, मदन, शुभ सागर, वर्मा, आशु सरसवाल, सौरभ वर्मा, अंकित सागर, रोहित मालवीय, संजू प्रजापति, सागर पटेल, अनुराग वर्मा, जतिन यादव, प्रीतम चक्रवर्ती, हर्षित पाल, गणेश यादव, अजय बावरिया उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 298वां सप्ताह सम्पन्न

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 298वां सप्ताह सम्पन्न नर्मदापुरम। जय हो समिति द्वारा मां नर्मद...

Post Top Ad

Responsive Ads Here