भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान के द्वितीय दिवस चार सत्र संपन्न कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, कार्य पद्धति एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 17 May 2026

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान के द्वितीय दिवस चार सत्र संपन्न कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, कार्य पद्धति एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान के द्वितीय दिवस चार सत्र संपन्न

कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, कार्य पद्धति एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला


नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के द्वितीय दिवस रविवार को परमशी गार्डन में चार सत्र संपन्न हुए। प्रशिक्षण अभियान के नवम सत्र को भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर संबोधित किया सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पारीक ने की। वहीं दसवें सत्र को मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष पंकज जोशी ने कार्य पद्धति विषय पर संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने की। ग्यारहवे सत्र को जिला प्रभारी अलकेश आर्य ने कार्य विस्तार विषय पर संबोधित किया सत्र की अध्यक्षता रंजना मीना ने की। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विषय पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता नर्मदापुरम सांसद दर्शनसिंह चौधरी ने की।

योग एवं प्रार्थना के साथ प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस का शुभारंभ

जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस का परमशी गार्डन में प्रातः योग एवं प्रार्थना के साथ शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास एवं प्रार्थना में सहभागिता कर अनुशासन, स्वास्थ्य एवं आत्मिक ऊर्जा का संदेश दिया। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। योग सत्र के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति का संदेश भी दिया गया।

आत्मीयता और पारिवारिक भाव के साथ कार्य करना हमारी कार्य पद्धति - पंकज जोशी

पंकज जोशी ने ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक संगठन एक लक्ष्य को लेकर प्रारंभ होता है। उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये, संगठन के सुचारू संचालन के लिये एवं अनुशासन बनाए रखने के लिये एक सफल कार्य पद्धति की आवश्यकता होती है। भारतीय जनता पार्टी के विशाल संगठन के संचालन, कार्यकर्ताओं का विकास, परस्पर समन्वय, आत्मीयता एवं पारिवारिक भाव के साथ कार्य करना हमारी कार्य पद्धति है।

राष्ट्र सेवा और सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य विस्तार आवश्यक : अलकेश आर्य

नर्मदापुरम। कार्य विस्तार सत्ता या पद प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से होना चाहिए। कार्य का विस्तार तभी सफल माना जाएगा, जब उसका प्रभाव समाज के चरित्र और दिशा को सकारात्मक रूप से बदल सके। उक्त विचार भाजपा जिला संगठन प्रभारी अलकेश आर्य ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचत अभियान के आह्वान पर जिलेभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग में ट्रेन, बस एवं इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग कर सहभागिता की। इससे आमजन के बीच ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश गया है।

समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य- जयपाल सिंह चावड़ा

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि केवल योजनाएं नहीं बल्कि जन कल्याण और सशक्तिकरण के लिए समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के ध्येय वाक्य के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  

 श्री आर्य ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान पर जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर की टोली एवं पेज प्रमुखों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जानी चाहिए। “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियों से संपर्क कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के आधार पर कार्य का मूल्यांकन करने तथा उसी अनुरूप कार्य विस्तार की योजना बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के विभिन्न मोर्चों को अपने-अपने वर्गों के बीच सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए। युवा मोर्चा युवाओं, महिला मोर्चा महिलाओं, किसान मोर्चा किसानों तथा पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा अपने संबंधित वर्गों के बीच पहुंचकर संगठन को मजबूत करें। श्री आर्य ने कहा कि समाज के महापुरुषों एवं संतों की जयंती मना कर सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार को गति दी जा सकती है। उन्होंने ज्योतिबा फुले, संत रविदास एवं अहिल्या बाई होलकर जैसी महान विभूतियों की जयंती मना कर समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

  प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष राधा पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, हरिशंकर जायसवाल, संतोष पारीख, सम्पत मूंदड़ा, ललिता पूर्विया, प्रशिक्षण जिला टोली सदस्य मुकेश चंद्र मैना, जयकिशोर चौधरी, राजेश गौर, सुरेश पटेल ने विभिन्न व्यवस्थाओं में शामिल अजय श्रीवास्तव, राजकुमार चौकसे, शुभम राठौर, हन्नू बंजारा, रीतेश दुबे, जतिन बत्रा, अनिल बुन्देला, प्रशांत तिवारी, सत्येन्द्र जायसवाल, आशीष दुबे, श्रम सागर, राकेश मालवीय, मयूर मालवीय, विशाल दीवान, प्रतीक कोठारी, मनीष परदेशी, शिवांशु सिंगारिया, चंचल राजपूत, वंदना मेहतो, मोनिका चौकसे, सुचित्रा यादव, रजनी यादव, बिंदियाँ माझी, रेखा रघुवंशी, सिमरन रैकवार, ज्योति रैकवार, अनुजा मिश्रा, सुनीता मिश्रा, सपना पवार, जागृति भदौरिया, जयबाला निगम, सरला लोट, हेमलता कदम, आरती वस्तरवार, शीला रैकवार, रोशनी वर्मा, राजेश रैकवार, सेठी चौकसे, गजेन्द्र चौहान, प्रवेश सोनी, रिषभ शुक्ला, वीरू पटवा, सुमित गौर, शंशाक मालवीय, मुकेश राठौड़, मनोहर बडानी, हंस राय, ओम राय, सत्यनारायण परिहार, हरीश केवट, सतीश पटेल, संदीप जैन, अर्चना साहू, सफलता तिवारी, शैलेन्द्र दुबे, अखिलेश व्यास, संजय दुबे, रोमा नारोलिया, विपिन मालवीय, रहमान खान, सागर संतोरे, सुमित मीना, जसवीर सिंह, मानस गौड़, मेजर डॉ. पंकजमणि पहाड़िया, कृतिक शिवहरे, संतोष मीना, सौरभ सूर्य (कवि), कीर्ति वर्मा, ममता मालवीय, रूपेश राजपूत,  अंकित यादव, अमित ठाकुर, रत्नेश परसाई, हरिनारायण यादव का स्वागत किया। समापन सत्र के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण पर आधारित आनलाइन परीक्षा देकर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त किये। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। 

No comments:

Post a Comment

जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 298वां सप्ताह सम्पन्न

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 298वां सप्ताह सम्पन्न नर्मदापुरम। जय हो समिति द्वारा मां नर्मद...

Post Top Ad

Responsive Ads Here