सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली बसों पर आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 6 बसों पर किया 21 हजार रुपए का जुर्माना - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 22 May 2026

सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली बसों पर आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 6 बसों पर किया 21 हजार रुपए का जुर्माना



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली बसों पर आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 

6 बसों पर किया 21 हजार रुपए का जुर्माना


नर्मदापुरम// यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली बसों पर जिला परिवहन अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की। सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाली बसों के खिलाफ चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कई खामियां पकड़ी गईं। आरटीओ की टीम ने शहर में कुल 26 बसों की जांच की। जांच के दौरान अधिकांश बसों में अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड मेडिकल बॉक्स, व्हीएलटी डिवाइस, पैनिक बटन, इमरजेंसी गेट और किराया सूची जैसी जरूरी चीजें गायब मिलीं।

नियम तोड़ने वाली 6 बसों पर तत्काल 21 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की गई। एक बस बिना टैक्स जमा किए सड़कों पर दौड़ रही थी, उससे 1,14,000 का बकाया टैक्स वसूला गया। बिना परमिट संचालित हो रही एक बस को मौके पर ही जब्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा करवा दिया गया।

इस संबंध में आरटीओ अधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर चलने वाली बसों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


No comments:

Post a Comment

पिपरिया में आशा भुगतान घोटाले की जांच में लीपापोती का आरोप अजाक्स जिलाध्यक्ष ने एनएचएम की गाइडलाइन अनुसार पुनः जाँच करने की मांग की और दोषी अफसरों पर एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम पिपरिया में आशा भुगतान घोटाले की जांच में लीपापोती का आरोप अजाक्स जिलाध्यक्ष ने एनएचएम की गाइडलाइन अनुसार पुनः जाँ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here