मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया मे मिट्टी के नीचे मिली युवक अतुल यादव की लाश मामले मे माखननगर पुलिस ने घटना का किया खुलासा आरोपी राजू उर्फ राजेश पिता मोहनसिंह श्रीवास्तव निवासी नोनिया बरेली जिला रायसेन को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है पुलिस द्वारा डम्फर जप्त कर कार्यवाही की जा रही हैं - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 17 May 2026

मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया मे मिट्टी के नीचे मिली युवक अतुल यादव की लाश मामले मे माखननगर पुलिस ने घटना का किया खुलासा आरोपी राजू उर्फ राजेश पिता मोहनसिंह श्रीवास्तव निवासी नोनिया बरेली जिला रायसेन को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है पुलिस द्वारा डम्फर जप्त कर कार्यवाही की जा रही हैं


 एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ नर्मदा पुरम 


मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया मे मिट्टी के नीचे मिली युवक अतुल यादव की लाश मामले मे

 माखननगर पुलिस ने घटना का किया खुलासा

आरोपी राजू उर्फ राजेश पिता मोहनसिंह श्रीवास्तव निवासी नोनिया बरेली जिला रायसेन को

 पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है 

पुलिस द्वारा डम्फर जप्त कर कार्यवाही की जा रही हैं 


माखन नगर। 15 मई को मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया मे दावत फैक्ट्री के निर्माणाधीन साइड पर मिट्टी मे दबी मिली अतुल यादव की लाश मिलने पर मर्ग कायम कर जाँच मे लिया गया था। मौके की स्थिति को देखते हुये पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन पर तथा अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माखननगर के नेतृत्व मे तत्काल कार्यवाही करते हुये मर्ग जाँच मे साक्षियो के कथनो के आधार पर डम्फर क्र.- KA 51 AM 4417 के चालक राजू उर्फ राजेश श्रीवास्तव के व्दारा दिनाँक -15/05/2026 की रात्रि 03.30 बजे रिवर्स मे डम्फर को चलाकर डम्फर का डाला खोलने के दौरान अतुल यादव को पीछे के टायर मे दब जाने से मृत्यु होने पर साक्ष्य को छुपाने के लिये उसके ऊपर डम्फर की मिट्टी डालकर दबा दिया गया था, जो मामले मे अप.क्र.- 357/ 2026 धारा-106(1), 238 (C) BNS का पंजीबध्द कर दिनाँक - 17/05/2026 को आरोपी राजू उर्फ राजेश पिता मोहनसिंह श्रीवास्तव निवासी नोनिया बरेली जिला रायसेन को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के व्दारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी से डम्फर जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम - उनि आकाशदीप पचाया (प्रभारी), उनि अशोक वरबडे, उनि लाहनू उबनारे, सउनि अशोक अठोले, सउनि गोपाल पाल, सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, सउनि दिनेश पाल, सउनि प्रकाशसिंह राजपूत प्र.आर.321 अजय, प्र.आर.- 503 मनोज, प्र.आर. 06 सुनील, प्र.आर. 84 महेन्द्र, प्र.आर. 560 तरूण , प्र.आर. 349 हरीश मालवीय, आर. 20 नरेश मलिक, आर. 37 गजेन्द्र चौहान, आर. 188 सुनील उमरिया, आर. 626 शुभम, आर. 251 नरेन्द्र, आर. 795 रविन्द्र, म.आर. 959 स्वाति की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 298वां सप्ताह सम्पन्न

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 298वां सप्ताह सम्पन्न नर्मदापुरम। जय हो समिति द्वारा मां नर्मद...

Post Top Ad

Responsive Ads Here