एके एन न्यूज नर्मदा पुरम
शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा गनेरा बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी
माखन नगर। ग्राम पंचायत गनेरा के ग्रामवासियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हो रही शराब दुकान हटाये जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। गौरतलब है कि उक्त शराब दुकान को वहां से हटाएं जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया था लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक शराब दुकान को वहां से नहीं हटाएं जाने के नागरिकों को दिक्कतों का आज दिन सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब दुकान के कारण ग्राम में सामाजिक एवं धार्मिक वातावरण लगातार प्रभावित हो रहा है जिसे लेकर ग्रामवासियों में भारी असंतोष व्याप्त है।
गौरतलब है कि उक्त वाइन शॉप- प्राचीन माँ नर्मदा मंदिर एवं श्री हनुमान मंदिर से लगभग 40 मीटर की दूरी पर स्थित है।साथ ही श्रीकृष्ण आदर्श स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने संचालित हो रही है, जिससे विद्यार्थियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मालूम हो कि माँ नर्मदा नदी से पाँच किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित है, जबकि मध्य प्रदेश शासन की आबकारी नीति के अनुसार यह प्रतिबंधित क्षेत्र की श्रेणी में आता है। समस्त ग्रामवासियों द्वारा गनेरा बस स्टैंड पर शांतिपूर्ण अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन बीते दिनों से निरंतर जारी है। जिला प्रशासन से जनहित में अनुरोध है आम नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए शीघ्र कार्यवाही कर उक्त शराब दुकान को वहां से हटाया जाए।

No comments:
Post a Comment