मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
मां नर्मदा पुराण में प्रतिदिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
पंडित पवन अग्निहोत्री कोहनी वालो के द्वारा संगीतमयी प्रस्तुति देकर मां नर्मदा के जन्मोत्सव की विस्तार से कथा सुनाई
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। विष्णु बाग रेल्वे पुलिया के पास आयोजित नर्मदा पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर पंडित पवन अग्निहोत्री कोहनी वालो के द्वारा संगीतमयी प्रस्तुति देकर मां नर्मदा जी के जन्मोत्सव की विस्तार से कथा सुनाई इस दौरान श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने लगे थे।
इस अवसर पर कुशवाहा बड़कुर परिवार के सदस्यो, ग्वालटोली, रसूलिया, माला खेडी, ग्वालटोली, फेफरताल एसपीएम सहित विभिन्न स्थानों से पधारे करीब तीन सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने नर्मदा पुराण श्रवण करने पधारे। इस अवसर पर आयोजक परिवार अंछाराम बड़कुर, शेरसिंह बड़कुर, माखन सिँह, राम गोपाल, नीमचंद्र, बलिराम दौलती, दशरथ. कैलाश, प्रीतम, राजेंद्र बड़कुर एवं समस्त बड़कुर परिवार द्वारा उपस्थित भक्त जनो एवं संगीत टीम को धन्यवाद दिया और श्रद्धालुओं से नर्मदा पुराण मे प्रतिदिन उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त के अपील की।


No comments:
Post a Comment