माखननगर पुलिस को मिली बडी सफलता चोरी की वारदातो का खुलासा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 18 May 2026

माखननगर पुलिस को मिली बडी सफलता चोरी की वारदातो का खुलासा


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


माखननगर पुलिस को मिली बडी सफलता चोरी की वारदातो का खुलासा


नर्मदा पुरम। जिले मे लगातार हो रही चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस. थोटा (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन पर तथा अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माखननगर के नेतृत्व मे तत्काल कार्यवाही करते हुये चोरी की अलग अलग घटनाओ का खुलासा किया गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका जप्त किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियो ने माखननगर एवं आसपास क्षेत्र मे हुई चोरी की वारदातो को स्वीकार किया , जिनमे -महावीर कालोनी माखन नगर से अपाचे मोटर सायकिल चोरी करना। भगवान कालोनी स्थित मकान का ताला तोडकर सोने की बाली चोरी करना। ग्राम समौन स्थित दुकान का ताला तोडकर चोरी का प्रयास करना। महावीर कालोनी माखन नगर के एक सूने मकान से सोने की अँगूठी चोरी करना। भोपाल के आनन्द नगर क्षेत्र से स्प्लेंडर मोटर सायकिल चोरी करना शामिल है।

गिरफ्तार आरोपी 

पूर्व अपराध संख्या 1 शेरू खान पिता रमजान अली उम्र 32 साल निवासी ग्राम चेनपुर थाना बाड़ी जिला रायसेन। बाडी एवं आसपास के थानो मे 15 से अधिक अपराध दर्ज माजिद उर्फ बच्चा पिता सलमान खान उम्र 22 साल निवासी बगिया मोहल्ला सिलवानी थाना सिलवानी जिला रायसेन।

रायसेन एवं भोपाल के विभन्न थानो मे 30 से अधिक अपराध दर्ज आसिफ पिता आशिक खान उम्र 31 साल निवासी ग्राम चेनपुर थाना बाडी जिला रायसेन बाडी एवं आसपास के थानो मे 35 से अधिक अपराध दर्ज गिरफ्तार तीनो आरोपियो के विरूध्द पूर्व मे जिला रायसेन के बाडी, बरेली एवं भोपाल के विभिन्न थानो मे चोरी सहित अन्य गंभीर अपराधो के कई प्रकरण दर्ज पाये गये है। पुलिस व्दारा आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अन्य वारदातो के सम्बन्ध मे भी जाँच जारी है।

पुलिस टीम- एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान, थाना प्रभारी उनि आकाशदीप पचाया, उनि लाहनू उबनारे, सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, सउनि प्रकाशसिंह राजपूत प्र.आर.321 अजय, प्र.आर. 560 तरूण, आर. 20 नरेश मलिक, आर. 626 शुभम राय, आर.- 251 नरेन्द्र, आर. 795 रविन्द्र, आर. 346 राहुल पवार की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

हत्या के मामले मे फरार 04 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे मिली केसला पुलिस के सफलता

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  हत्या के मामले मे फरार 04 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे मिली केसला पुलिस के सफलता  नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक साईकृष...

Post Top Ad

Responsive Ads Here