मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा सेठानी घाट पर दो दिवसीय भव्य आम महोत्सव का किया शुभारंभ
जिले के आस-पास के क्षेत्रों से आए प्रसिद्ध रसीले आमों को बढ़ावा देने और आम उत्पादक किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने के उद्देश्य से भव्य आम महोत्सव आयोजित
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा सेठानी घाट नर्मदापुरम पर दो दिवसीय भव्य आम महोत्सव का शुभारंभ किया गया। आम की विविध किस्मों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान 30 एवं 31 मई 2026 नर्मदापुरम जिले एवं आस-पास के क्षेत्रों से प्रसिद्ध रसीले आमों को बढ़ावा देने और क्षेत्र के आम उत्पादक किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक सेठानी घाट परिसर पर दो दिवसीय भव्य आम महोत्सव (मैंगो फेस्टिवल) का शुभारंभ हुआ है।
इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव की गरिमामई उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि यह महोत्सव हमारे स्थानीय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनूठा प्रयास है। क्षेत्र के आमों का स्वाद अद्भुत है और इन्हें बड़े बाजारों तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन और उद्यानिकी विभाग के सहयोग से आयोजित इस मेले में 40 से अधिक किस्मों के करीब 150 आम प्रदर्शनी में लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली, मल्लिका, चौसा, बाम्बेग्रीन, तोतापरी, अल्फांसो, केसर, हिमसागर, बादामी, सफेदा, मालगोआ और देसी आम के साथ-साथ आम के प्रसंस्कृत उत्पाद, आम के पौधे एवं फल विक्रय के स्टॉल लगाये गये है।
आम महोत्सव का उद्देश्य आम उत्पादकों को प्रोत्साहित करना, विभिन्न किस्मों के आमों का प्रदर्शन करना तथा किसानों एवं आम उपभोक्ताओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। सभी से अनुरोध है कि आम प्रदर्शनी 31 मई 2026 तक नागरिकों के लिए खुली रहेगी, जिससे आसपास के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, परिवारों और आम प्रेमियों से इस प्रदर्शनी का लाभ उठाने व अवलोकन करने हेतु सादर आमंत्रित है।




No comments:
Post a Comment