हीट वेव/लू से बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने बाबत एडवाइजरी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 21 May 2026

हीट वेव/लू से बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने बाबत एडवाइजरी


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

हीट वेव/लू से बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने बाबत एडवाइजरी


नर्मदा पुरम। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अत्यधिक गर्मी एवं हीट वेव/लू की चल रही है। उक्त परिस्थितियों में जनहानि एवं स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु एडवाइजरी जारी की गई है। जारी एडवाइजरी अनुसार अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत हीट वेव/लू प्रभावित संभावित क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक सतर्कता बरती जाए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यकतानुसार पेयजल एवं छायादार विश्राम स्थलों की व्यवस्था कराई जाए।

आमजन को प्रचुर मात्रा में पानी पीकर स्वयं को हाइड्रेटेड रखने तथा मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न 04 बजे तक प्रत्यक्ष सूर्यप्रकाश से बचने हेतु जागरूक किया जाए। गर्मी के संपर्क से बचाव हेतु हल्के वजन के, हल्के रंग के एवं ढीले सूती वस्त्र पहनने तथा सिर को कपड़े, टोपी अथवा छाते से ढंककर रखने संबंधी प्रचार-प्रसार किया जाए। कठिन बाहरी गतिविधियों से बचने एवं छायादार अथवा ठंडी जगहों पर समय-समय पर विश्राम करने हेतु आमजन को सलाह दी जाए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं अलर्ट पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक दवाइयों, ORS, पेयजल एवं उपचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

निर्माण कार्य, मनरेगा कार्य एवं अन्य श्रमिक आधारित गतिविधियों में कार्यरत श्रमिकों हेतु छाया, विश्राम एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक सामग्री जैसे जल्दी खराब न होने वाला भोजन, पेयजल, दवाइयां, टॉर्च, बैटरी एवं प्राथमिक उपचार किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। परिवहन व्यवस्था सहित सुरक्षित निकासी की पूर्व कार्ययोजना तैयार रखी जाए तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। वेक्टर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया एवं चिकिनगुनिया से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं सार्वजनिक संस्थानों में गर्मी से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरती जाएं। पशुओं हेतु पेयजल एवं छायादार स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा पशु स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाए रखा जाए। 

एस.डी.आर.एफ./राजस्व/स्थानीय निकायों द्वारा आपात स्थिति से निपटने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) सक्रिय रखा जाए। किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा लू प्रभावित प्रकरण की सूचना तत्काल जिला कंट्रोल रूम एवं इस कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए की गई कार्यवाही से इस कार्यालय को नियमित रूप से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें।


No comments:

Post a Comment

पिपरिया में आशा भुगतान घोटाले की जांच में लीपापोती का आरोप अजाक्स जिलाध्यक्ष ने एनएचएम की गाइडलाइन अनुसार पुनः जाँच करने की मांग की और दोषी अफसरों पर एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम पिपरिया में आशा भुगतान घोटाले की जांच में लीपापोती का आरोप अजाक्स जिलाध्यक्ष ने एनएचएम की गाइडलाइन अनुसार पुनः जाँ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here