उत्साह समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को दे रहे नई दिशा- अरुण शर्मा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 5 June 2026

उत्साह समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को दे रहे नई दिशा- अरुण शर्मा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


उत्साह समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को दे रहे नई दिशा-  अरुण शर्मा 


नर्मदापुरम। पं. रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल में धूमधाम से उत्साह समर कैंप* का आयोजन किया जा रहा है। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को रचनात्मक और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह कैंप अभिभावकों और बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

खेल, स्विमिंग और योग से निखर रहा बच्चों का भविष्य कैंप में स्विमिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और योग जैसी गतिविधियां पूरी तरह निःशुल्क कराई जा रही हैं। सुबह से ही बच्चे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। योग सत्र से बच्चों को अनुशासन और मानसिक शांति का अभ्यास हो रहा है, जबकि खेल गतिविधियों से उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

स्कूल संचालक अरुण शर्मा के नेतृत्व में बच्चों को मिल रहा नया अनुभवइस सफल आयोजन के पीछे स्कूल के संचालक   का दूरदर्शी नेतृत्व है। उनके मार्गदर्शन में प्राचार्य अरुण अग्रवाल, स्पोर्ट्स टीचर प्रवीण मीना और स्विमिंग कोच पवन मांझी, सतीश मेहरा मिलकर कैंप को सफल बना रहे हैं।

कैंप के प्रभारी स्पोर्ट्स टीचर प्रवीणमीना ने कहा, बच्चों में खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खेल सिखाना नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम वर्क की भावना भी विकसित करना है।"अभिभावकों ने स्कूल की इस निःशुल्क पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

कलचुरी समाज ने पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष रवि मालवीय का भव्य स्वागत किया

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलचुरी समाज ने पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष रवि मालवीय का भव्य स्वागत किया  नर्मदा पुरम। स्थानीय मालवी ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here