धरती रहे हरी भरी तो चलेंगी हमारी सांसें-- प्रफुल्ल तिवारी विश्व पर्यावरण दिवस पर नर्मदांचल पत्रकार संघ ने किया पौधारोपण, दिया संदेश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 5 June 2026

धरती रहे हरी भरी तो चलेंगी हमारी सांसें-- प्रफुल्ल तिवारी विश्व पर्यावरण दिवस पर नर्मदांचल पत्रकार संघ ने किया पौधारोपण, दिया संदेश


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


धरती रहे हरी भरी तो चलेंगी हमारी सांसें-- प्रफुल्ल तिवारी 

विश्व पर्यावरण दिवस पर नर्मदांचल पत्रकार संघ ने किया पौधारोपण, दिया संदेश 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। बढ़ते तापमान की तपिश सूखते जलस्रोत और बेपटरी होते मौसम के मिजाज के बीच दुनिया भर में 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया गया । धरती को एक बार फिर हरा-भरा बनाने और प्रकृति के साथ तालमेल बिठाने के महासंकल्प के साथ नर्मदा पुरम में नर्मदांचल पत्रकार संघ ने पौधारोपण किया।

 संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी के मार्गदर्शन में सदर बाजार के देवा माई रामजी बाबा समाधि और टेलीफोन एक्सचेंज के सामने पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पौधे लगाकर उन्हें सींचा गया। इसके साथ ही संघ के अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि धरती हरी भरी रहेगी तो हमारी सांसे चलती रहेंगी। उन्होंने पौधे लगाकर उनकी रक्षा करने और देखभाल करने का भी आव्हान किया । उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति को पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। 

इस मौके पर दयाराम फौजदार , प्रदीप गुप्ता, मनोज सोनी, इंद्र कुमार सोनी, पुरुषोत्तम मालवीय, अभिषेक मालवीय ,रुद्र प्रताप सिंह, मनोज ठाकुर, मनोज चौरे, मनोज सोलंकी, राजेश रैकवार, हेमंत राजपूत, गोलू अवस्थी के अलावा अन्य पत्रकार साथी मौजूद थे। इसके साथ ही नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, सपाक्स के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी, डॉ मयंक तोमर , दिनेश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे। सभी ने पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाने का संकल्प लिया और पर्यावरण सुरक्षा का की बात कही।

No comments:

Post a Comment

कलचुरी समाज ने पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष रवि मालवीय का भव्य स्वागत किया

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलचुरी समाज ने पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष रवि मालवीय का भव्य स्वागत किया  नर्मदा पुरम। स्थानीय मालवी ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here