नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की पहल पर छठ पूजा के लिए पुष्पमाला से सजाया गया मां नर्मदा का घाट, श्रद्धालुओं ने की नपाध्यक्ष की सराहना, भक्ति गीतों से गूंज उठा मां नर्मदा का तट - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 15 November 2026

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की पहल पर छठ पूजा के लिए पुष्पमाला से सजाया गया मां नर्मदा का घाट, श्रद्धालुओं ने की नपाध्यक्ष की सराहना, भक्ति गीतों से गूंज उठा मां नर्मदा का तट


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश 


नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की पहल पर छठ पूजा के लिए पुष्पमाला से सजाया गया मां नर्मदा का घाट,

 श्रद्धालुओं ने की नपाध्यक्ष की सराहना, भक्ति गीतों से गूंज उठा मां नर्मदा का तट 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम्। बिहार प्रदेश का प्रमुख पर्व और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर मां नर्मदा के तट पर इस वर्ष विशेष उत्साह और भव्यता देखने को मिल रही है। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की विशेष पहल पर श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्व की गरिमा के अनुरूप नर्मदा घाट को आकर्षक रूप से सजाया गया है। घाट पर की गई भव्य साज-सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और साउंड सिस्टम पर बजते सुमधुर छठ भक्ति गीतों से पूरा तट भक्तिमय हो उठा है। ध्यान रहे एक दिन पहले स्वयं नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने घाटों की साफ सफाई के साथ ही धुलाई कराई थी। 

पहली बार हुई ऐसी भव्य व्यवस्था, श्रद्धालु गदगद

इटारसी से अपने परिवार सहित आए लोको पायलट कन्हैया कुमार ने बताया कि इस बार घाट पर पहले से अच्छी व्यवस्था की गई है। नगर पालिका की इस व्यवस्था की मुक्त कंठ से सराहना की है। एक निजी कंपनी में काम करने वाले अमित कुमार भी अपने परिवार के साथ पूजन करने आए थे। उन्होंने कहा छठ पर्व पर घाट पर इस तरह की सुव्यवस्थित साज-सज्जा और भक्ति संगीत की व्यवस्था पहली बार की गई है, जिससे पूजा-अर्चना करने में अत्यंत सुखद अनुभूति हो रही है।

बिहार प्रदेश के लोगों को खूब भाया नर्मदा घाट का नजारा

नगर में निवासरत बिहार और पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों ने विशेष रूप से इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा घाट पर की गई इस शानदार व्यवस्था और भक्तिमय माहौल ने उन्हें अपने गृह प्रदेश की छठ पूजा की याद दिला दी है। मां नर्मदा के पावन तट पर ऐसी आत्मीय और भव्य व्यवस्था देखकर बिहार प्रदेश के लोगों का मन प्रफुल्लित हो उठा।

No comments:

Post a Comment

श्रीराम चरित्र मानस महायज्ञ और श्रीरामकथा का धार्मिक अनुष्ठान 28 नवंबर से संत के सानिध्य में नर्मदा तट पर 22 वर्षों से निरंतर चली आ रही है धार्मिक परंपरा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश    श्रीराम चरित्र मानस महायज्ञ और श्रीरामकथा का धार्मिक अनुष्ठान 28 नवंबर से संत के सानिध्य में नर्मदा तट ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here