कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर जिम सीक्रेट का किया खुलासा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 25 June 2021

कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर जिम सीक्रेट का किया खुलासा

 

मुंबई । अभिनेत्री कृति सेनन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कृति ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। पहली क्लिप में वह आसानी से भारी वजन लिए स्क्वाट्स करती नजर आ रही हैं। दूसरी क्लिप में उन्होंने दिखाया है कि असल में इस तरह की एक्सरसाइज करने के दौरान क्या होता है। इससे आपको पता लग जाएगा कि पहली क्लिप में एडिटिंग का सहारा लिया है, जिससे इसे देखने पर लगता है कि कृति ये सबकुछ बिना किसी परेशानी के ही कर लेती हैं। 

शेयर दूसरे वीडियो में कृति ने लिखा है, ” मुझे स्क्वाट्स से नफरत है। इसमें वह अपनी ट्रेनर से एक मिनट का ब्रेक मांगती है, लेकिन उन्हें 30 सेकेंड से अधिक की इजाजत नहीं दी जाती है।” अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अपनी ट्रेनर यास्मिन कराचीवाला को टैग करते हुए उन्होंने लिखा है, “लेग डे और मैं!! एक्सपेक्टेशन वर्सेज रिएलिटी या यू कहूं कि इंस्टाग्राम वर्सेज रिएलिटी। यह देखने के लिए स्वाइप करना बिल्कुल मत भुलिएगा कि मुझे लेग्स करना कितना पसंद है!” वहीं, वर्क फ्रंट पर कृति आने वाले समय में ‘भेड़िया’, ‘मिमी’, ‘बच्चन पांडे’, ‘हम दो हमारे दो’, ‘आदिपुरूष’ और ‘गणपत’ में नजर आने वाली हैं।

source=https://pradeshlive.com/news.php?id=kriti-sanon-reveals-gym-secrets-on-instagram-303227

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here