घर से निकले थे पिकनिक मनाने, मिली लाशें - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 16 June 2021

घर से निकले थे पिकनिक मनाने, मिली लाशें

 

पुणे. सासवड इलाके में मंगलवार को उस समय खलबली मच गई जब यहां एक महिला का शव मिला। बुधवार को उस महिला के आठ साल के बेटे की भी हत्या होने की बात सामने आई है। महिला का नाम आलिया शेख बताया जा रहा है जबकि बेटे का नाम अयान शेख है। जानकारी के मुताबिक पिकनिक मनाने के लिए घर से पूरा परिवार निकला था। फिलहाल आलिया के पति आबिद शेख भी लापता बताए जा रहे हैं।यह परिवार पुणे के धानोरी इलाके में रहता था। चार दिन पहले आबिद शेख ने पिकनिक पर जाने के लिए एक कार भी किराए पर ली थी। परिवार पिकनिक के लिए घर से निकला भी लेकिन मंगलवार सुबह धारदार हथियार से हत्या किया हुआ आलिया का शव मिला।

कात्रज में मिली बेटे की लाश

एक तरफ जहां सासवड पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। तो दूसरी तरफ शाम के समय उन्हें कात्रज सुरंग के पास एक 8- 10 साल के बच्चे की लाश मिलने की जानकारी मिली। छानबीन में यह पता चला कि अयान आलिया का बेटा है।

पुणे-सातारा रोड पर मिली कार

दूसरी तरफ आबिद शेख द्वारा किराए पर ली गई ब्रीजा कार पुणे-सातारा रोड पर एक सिनेमाघर के सामने लावारिस पड़ी मिली। आबिद एक कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर काम करते हैं। पिकनिक के लिए घर से निकलने के बाद असल में क्या हुआ? आबिद शेख कहां पर है इन तमाम बातों की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here