इंजीनिरिंग में एडमिशन के लिए CET नहीं...10वीं के मार्क्स पर मिलेगा प्रवेश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 19 June 2021

इंजीनिरिंग में एडमिशन के लिए CET नहीं...10वीं के मार्क्स पर मिलेगा प्रवेश

 मुंबई/ सिंधुदुर्ग. स्टूडेंटस के लिए राहत की खबर है। इंजीनिरिंग में प्रवेश के  लिए अब CET exam नहीं देना होगा बल्कि 10 वीं के मार्क्स के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इंजीनिरिंग में प्रवेश के  लिए अब CET exam नहीं होंगे। 10वीं की मार्कशीट के आधार पर प्रवेश  दिया जाएगा।

उन्होंने  कहा कि पॉलिटेक्निक के लिए CET नहीं लेंगे। पॉलिटेक्निक में प्रवेश 10वीं के मार्क्स पर दिया जाएगा। दूसरे वर्ष में प्रवेश के दौरान 14 विषयों में से 3 विषय आवश्यक हैं। कुछ पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए मराठी में कोर्स शुरू करने के लिए AICTE से अनुमति मांगी गई  है। सामंत ने कहा कि पहले यह शर्त थी कि भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित या जीव विज्ञान जैसे अनिवार्य विषयों में से किसी एक में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसे अब शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में बदल दिया गया है। 

बारहवीं वर्ष भौतिकी / गणित / रसायन विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान / इलेक्ट्रॉनिक्स / सूचना प्रौद्योगिकी / जीव विज्ञान / सूचना विज्ञान अभ्यास / जैव प्रौद्योगिकी / तकनीकी व्यावसायिक विषय / कृषि / इंजीनियरिंग ग्राफिक्स / व्यवसाय अध्ययन इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने  कहा कि इंजीनियरिंग  कॉलेज के फीस के संदर्भ में पांच सदस्यीय टीम नियुक्त की गई है।इस समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश विजय आचलिया हैं। समिति को एक महीने में अपनी रिपोर्ट देनी है।









No comments:

Post a Comment

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिवस गांव में नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिवस गांव में नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली एके एन न्यूज नर्मदा पुरम । ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here