टीसी नहीं है…फिर भी मिलेगा दूसरे स्कूल में एडमिशन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 19 June 2021

टीसी नहीं है…फिर भी मिलेगा दूसरे स्कूल में एडमिशन

 मुंबई. स्टूडेंटस के लिए गुड न्यूज है। यदि स्कूल फीस नहीं भरने के कारण स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट(टीसी) नहीं दी जाती है तो उन्हें टीसी के बिना दूसरे स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा। यह जानकारी राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट के जरिये दी है।उन्होंने कहा कि स्टूडेंटस को स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट के बिना प्रवेश देने से मना नहीं कर सकते। प्रिंसिपल इस बात का ध्यान रखें कि  कोई स्टूडेंटस पढ़ाई से वंचित नहीं रहे। स्टूडेंटस के शिक्षा से वंचित रहने पर संबंधित प्रिंसिपल, स्कूल प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

गायकवाड़ ने कहा कि  स्कूल की फीस नहीं भरने वाले स्टूडेंटस को स्कूल दवारा लिविंग सर्टिफिकेट देने से इंकार किया जा रहा है।  यह शिक्षा के अधिकार कानून का उल्लंघन है।  


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here