Maharashtra/ मेडिकल सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के रिटायरमेंट की उम्र हुई 62 - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 July 2021

Maharashtra/ मेडिकल सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के रिटायरमेंट की उम्र हुई 62

 मुंबई. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है।बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह तय किया गया कि स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसरों और सीनियर ऑफिसरों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा कर 62 कर दी जाएगी। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग  के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यालयों में महाराष्ट्र मेडिकल एंड हेल्थ सेर्विसेस, ग्रुप-ए और राज्य कामगार बीमा योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र मेडिकल सर्विसेस, ग्रुप-ए में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर और सीनियर पदों पर काम कर रहे अन्य अधिकारियों की सेवा निवृत्ति की उम्र अब 62 साल कर दी गई है। इसके अलावा डॉक्टरों की रिक्त जगहों को भरने के लिए जल्द से जल्द उपाय किए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।



No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here