जिले के 57 डीडीओ द्वारा पूर्ण किया गया शत्-प्रतिशत ईएसएस प्रोफाईल अपडेशन का कार्य - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 16 March 2022

जिले के 57 डीडीओ द्वारा पूर्ण किया गया शत्-प्रतिशत ईएसएस प्रोफाईल अपडेशन का कार्य

कटनी (14 मार्च)- वरिष्ठ कोषालय अधिकारी कटनी एस.बी. भदौरिया ने बताया कि जिले में 57 आहरण संवितरण अधिकारियों द्वारा समय सीमा में शत्-प्रतिशत ईएसएस प्रोफाईल अपडेशन का कार्य पूर्ण कर लिया है। कार्य पूर्ण करने वाले संबंधित आहरण संवितरण अधिकारियों को उन्होने शाबासी दी है। इसके साथ ही जिले के 23 डीडीओ द्वारा ईएसएस प्रोफाईल अपडेशन कार्य में बेहतर कार्य किया गया हैजिनमें 100 प्रतिशत से कम एवं 80 प्रतिशत से अधिक ईएसएस प्रोफाईल अपडेशन कर लिया गया है। वहीं 7 डीडीओ द्वारा अपडेशन का कार्य 80 प्रतिशत से कम है। इन आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को शत्-प्रतिशत प्रोफाईल अपडेशन के लिये निर्देशित किया गया है।

            उल्लेखनीय है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में ईएसएस प्रोफाईल के लिये वित्त विभाग द्वारा आईएफएमआईएस अंतर्गत सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। कर्मचारी के ईएसएस प्रोफाईल अपडेट करने पर कर्मचारी के व्यक्तिगत क्लेमपेंशनफैमिली पेंशन 10 मिनिट में पेंशन कार्यालय प्रमुख द्वारा तैयार हो जाता है। साथ ही शासकीय कर्मचारी की सुविधा अनुसार बैंक में शासकीय राशि अंतरण होती है और कर्मचारी का नामांकन का पूर्ण विवरण होने से उनके स्वत्वों के भुगतान में आसानी होती है। वर्तमान मंे जिले के अंतर्गत 87 डीडीओ के द्वारा ईएसएस प्रोफाईल अपडेशन का कार्य प्रगति पर है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here