श्कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सवश् अभियान 7 मार्च से - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 4 March 2022

श्कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सवश् अभियान 7 मार्च से


रायसेन, 03 मार्च 2022
प्रदेश में शाला त्यागी बालिकाओं को पुनरू अपनी शिक्षा नियमित करने के उद्देश्य से महिला-बाल विकास विभाग द्वारा 7 मार्च 2022 से श्कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सवश् अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। ष्बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओंष् के लिए अभियान का मुख्य उद्देश्य 11 से 14 वर्ष की शाला त्यागी बालिकाओं को पहचान कर उनको स्कूलों में पुनरू प्रवेश सुनिश्चित कराना है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में शुरू किए गए ष्बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओंष् अभियान का सम्पूर्ण लक्ष्य बालिका के जन्म का उत्सव मनाना और उनको शिक्षित कर सक्षम बनाना है। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा शाला त्यागी किशोरियों को तीन सौ दिवस तक प्रोटीन, कैलोरी युक्त टेक होम राशन दिए जाने का भी प्रावधान है। विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अप्रैल माह में आँगनवाड़ी केन्द्रों का सर्वे कराया जाता है। इसमें 11 से 14 वर्ष की ऐसी किशोरियों की जानकारी एकत्र की जाती है, जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया है शाला में एडमिशन नहीं लिया है, एक बार एडमिशन तो लिया है परंतु शाला नहीं जा रही या कुछ समय जाकर शाला जाना बंद कर दिया है। ऐसी हितग्राही बालिकाओं को टेक होम राशन दिया जाता है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here