किशोरी बालिकाओं को 8 मार्च से "अपराजिता मार्शल आर्ट प्रशिक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 7 March 2022

किशोरी बालिकाओं को 8 मार्च से "अपराजिता मार्शल आर्ट प्रशिक्षण




मंदसौर 5 मार्च 22/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से अपराजिता कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जायेगा। संचालक, महिला-बाल विकास डॉ. आर.आर. भोंसले ने बताया है कि कार्यक्रम में प्रत्येक जिले की 150 किशोरी बालिकाओं को जूडो, कराटे, ताईक्वांडो, बॉक्सिंग एवं कुश्ती में दस दिन का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

डॉ. भोंसले ने बताया कि खेल और महिला-बाल विकास विभाग के समन्वय से दस दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तर पर होगा। महिला-बाल विकास विभाग के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला खेल अधिकारियों से समन्वय कर 8 मार्च से प्रशिक्षण प्रारंभ करना और चयनित बालिकाओं की प्रशिक्षण-सत्र में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला खेल अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाण-पत्र दिये जायेगा। प्रशिक्षण शिविर में शौर्य दल और बालिका गृह की किशोरियों को भी सम्मिलित किया जायेगा।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here