कटनी (14 मार्च)- मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम यंत्र इंडिया लिमिटेड की इकाई आयुध निर्माणी कटनी को लघु शस्त्रों में इस्तेमाल होने वाले 5.56 एमएम इंसास असाल्ट राईफल के कारतूस के कप की आपूर्ति के लिए 94 करोड़ रूपये का बड़ा एक्सपोर्ट आर्डर मिला है। यहां बनने वाले बुलेट्स के कप अमेरिका निर्यात होंगे।गौरतलब है कि आयुध निर्माणी में बनने वाले उत्पाद को सबसे पहले गोला-बारूद फैक्ट्री किरकी और आर्डिनेंस फैक्ट्ररी वरणगांव भेजा जाएगा और वहीं से अमेरिका को निर्यात किया जाएगा।आयुध निर्माणी के निरीक्षण के दौरान निदेशक ऑपरेशन श्री एएन श्रीवास्तव ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वायआईएल की सभी रक्षा उत्पादन इकाईयां स्वदेशीकरण की दिशा में नए उत्पादों के विकास की पहल को आगे बढ़ा रही हैं। कंपनी रेलवे, ऑटो मोबाइल्स सेक्टर के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सैन्य उपकरणों के निर्यात की दिशा में तेजी से उत्पादन गतिविधियों का विस्तार कर रही है।
Post Top Ad
Wednesday, 16 March 2022
Home
Katni
आयुध निर्माणी कटनी में बने इंसास राईफल्स कारतूस कप अमेरिका होंगे निर्यात आयुध निर्माणी को मिला 94 करोड़ रूपये का एक्सपोर्ट आर्डर
आयुध निर्माणी कटनी में बने इंसास राईफल्स कारतूस कप अमेरिका होंगे निर्यात आयुध निर्माणी को मिला 94 करोड़ रूपये का एक्सपोर्ट आर्डर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जिले में सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने के लिए प्रारंभ हुआ नवाचार *जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्टर ने किया जिला स्तरीय ‘प्रोजेक्ट सुरक्षा’ अभियान का शुभारंभ* *कृषि उपज मंडी इटारसी में जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगाए रेडियम टेप*
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ जिले में सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने के लिए प्रारंभ हुआ नवाचार *जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्टर ने किया जिल...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram
.jpeg)
No comments:
Post a Comment