भोपाल । मप्र के वातावरण में नमी आने का सिलसिला फिलहाल थम गया है। पडोसी राज्यों हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र पर सक्रिय मौसम प्रणालियां समाप्त हो गई हैं। इससे प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होने के पूरे आसार है। उधर शुक्रवार को राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इसके प्रभाव से शनिवार से पूरे मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का दौर शुरू होने के आसार हैं। हालांकि रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी बन रहने एवं बादल नहीं रहने के कारण रात का तापमान बढ़ने की संभावना कम है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, हरियाणा पर बना पश्चिमी विक्षोभ एवं इसके असर से राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात समाप्त हो गया है। इसी तरह महाराष्ट्र से केरल तक बना ट्रफ भी समाप्त हो गया है। इससे वातावरण में नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। इस वजह से मौसम शुष्क होने लगा है। उधर राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। उधर गुजरात में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से शनिवार से भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में दिन के तापमान में काफी तेजी आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे.कम रहा। यह गुरुवार के अधिकतम तापमान 31.7 डिग्रीसे. की तुलना में 0.1 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। साथ ही बुधवार के न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्रीसे. के मुकाबले 2.6 डिग्रीसे. अधिक रहा। साहा के मुताबिक आंशिक बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के साथ ही उत्तरी हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई।
Post Top Ad
Sunday, 13 March 2022
वातावरण में नमी आने का सिलसिला फिलहाल थमा
Tags
# Bhopal
About Editor Desk
Bhopal
Label:
Bhopal
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
स्वयंवरम गार्डन में रासलीला महोत्सव 13 दिसंबर से वृंदावन के रासाचार्य शर्मा करेंगे लीला का मंचन
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ स्वयंवरम गार्डन में रासलीला महोत्सव 13 दिसंबर से वृंदावन के रासाचार्य शर्मा करेंगे लीला का मंचन नर्मदापुरम। प्रति वर...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram
No comments:
Post a Comment