आज मनाया जाएगा विश्व उपभोक्ता दिवस - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 16 March 2022

आज मनाया जाएगा विश्व उपभोक्ता दिवस



खरगोन 14 मार्च 2022। प्रतिवर्ष अनुसार 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया जाता 

है। इस संबंध में जिला सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री भारत सिंह जमरे ने बताया कि आज 

विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन प्रातः 1130 बजे पुराने कलेक्ट्रेट स्वामी विवेकानंद 

सभागृह में होगा। विश्व उपभोक्ता दिवस में नवीन उपभोक्ता संरक्षण 

अधिनियम 2019 उपभोक्ता द्वारा ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के लिए E-dakhil पोर्टल 

के कार्य प्रणाली के विषय में जानकारी दी जाएगी। साथ ही विश्व उपभोक्ता दिवस 

कार्यक्रम में विद्युत, दूरसंचार, खाद्य एवं औषधि, नापतौल, भारतीय मानक ब्यूरों, ऑयल 

कंपनीबैंकबीमा कंपनियों के सदस्य शामिल रहेंगे। वहीं नापतौल विभागखाद्यखाद्य 

एवं औषधि प्रशासन, गैस एजेन्सी, पेट्रोल पंप द्वारा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारी के 

प्रति जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी लगाई जाना है। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित होकर 

निर्देशानुसार प्रदर्शनीपेम्पलेट्स वितरण आदि के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक 

करने के लिए कार्यवाही सुनिश्चित करना होगी। वहीं उपभोक्ताओं के लिए राष्ट्रीय 

उपभोक्त हेल्पलाईन टोल फ्री नंबंर 1800-11-4000 तथा राज्य उपभोक्ता हेल्पलाईन टोल 

फ्री नंबर 1800-233-0046 है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

मप्र में मोहन सरकार के दो वर्ष: अतीत, वर्तमान और भविष्य को साथ लेकर चलने का संकल्प

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  मप्र में मोहन सरकार के दो वर्ष: अतीत, वर्तमान और भविष्य को साथ लेकर चलने का संकल्प एके एन न्यूज नर्मदापुरम// मध्यप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here