डेली डायरी का किया बेहतर तरीके से संधारण, सात आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया प्रोत्साहित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 16 March 2022

डेली डायरी का किया बेहतर तरीके से संधारण, सात आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया प्रोत्साहित



कटनी (14 मार्च)- जिले में आशा डेली डायरी का बेहतर तरीके से संधारण करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नवाचार करते हुए कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के निर्देश प्रदान किए थे। निर्देशानुसार सोमवार को जिले की सात आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बेहतर तरीके से डायरी का संधारण करने पर आशा कार्यकर्ता सुषमा पटेल मोहनिया कूड़न बहोरीबंदआराधना सोनी तेवरी बहोरीबदरजनी यादव घिनौची बिलहरी रीठीनीलम बर्मन देवराकला विजयराघवगढ़संगीता सिंह रजरवारा विजयराघवगढ़अंजू सोनकर पिपरियाकला बरही बड़वारा और अर्बन कटनी से आशा गौरी गोस्वामी को कार्यालय में प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी आशा कार्यकर्ताओं से आगे भी इसी तरह से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

            आशा कार्यकर्ता अपने सभी कार्य व कार्यक्रम की जानकारी आशा डेली डायरी में अपडेट करती हैं। जिसमंे गांव का मानचित्रजनसंख्यासर्वेएएनसीपीएनसी पंजीयनजन्म-मृत्यु पंजीयन और सभी सेवाओं की जानकारी शामिल होता है। आशा कार्यकर्ताओं की डायरी के माध्यम से विभाग को बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद मिलती है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया वार्ड 11 एवं 14 के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया वार्ड 11 एवं 14 के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण  नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीत...

Post Top Ad

Responsive Ads Here