पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों की ई-केवायसी पूर्ण कराने के निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 11 March 2022

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों की ई-केवायसी पूर्ण कराने के निर्देश


रायसेन, 10 मार्च 2022
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों के ई-केवायसी की कार्यवाही 31 मार्च 2022 तक पूर्ण किए जाने के निर्देश आयुक्त भू-अभिलेख मप्र शासन द्वारा दिए गए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवायसी की सुविधा पीएम किसान पोर्टल पर फार्मर कार्नर एवं पीएम किसान एप पर निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के माध्यम से आधार लिंक मोबाईल पर ओटीपी के माध्यम से ई-केवायसी हितग्राही द्वारा ओटीपी, बायोमेट्रिक से पूर्ण की जा सकती है। सीएससी केन्द्र के माध्यम से ई-केवायसी की दर कर सहित 15 रूपए निर्धारित की गई है। संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूदर अहमद द्वारा जिले के सभी तहसीलदारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों हेतु ई-केवायसी कार्यवाही 31 मार्च 2022 तक पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई ना हो।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here