आज छात्रों का समय है और आज का छात्र परिवर्तन का वाहक है - रोहित दुबे जी ( प्रांत संगठन मंत्री ABVP )
ABVP ने किया नर्मदापुरम ज़िले में 5 हज़ार की संख्या में ऐतिहासिक जिला छात्र उद्घोष
प्रभारी मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा भारत के बदलते परिदृश्य में एबीवीपी की अहम भूमिका रही ।
इंद्रा चौराहे पर आम सभा पर बोले छात्रनेता नर्मदापुरम में विश्वविद्यालय होना ज़रूरी
मनोज सोनी की फोटो
नर्मदा पुरम । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सोमवार को शहर में जिला छात्र उद्घोष का ऐतिहासिक सम्मेलन किया गया जिसमें जिलेभर से हजारों की संख्या में छात्र शामिल हुए । अभाविप के जिला संयोजक रूपेन्द्र साहू ने बताया कि अभाविप का यह अब तक सबसे ऐतिहासिक जिला सम्मेलन है जिसमें पूरे ज़िले भर से 5 हज़ार विद्यार्थी सम्मिलित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने बदलते परिदृश्य में ABVP जैसे संगठनों की भूमिका प्रमुख भूमिका रही है इस विषय पर छात्रों को संबोधन किया वहीं अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री रोहित दुबे ने देश में चलो कश्मीर आंदोलन से लेकर देश के प्रत्येक कैंपस में अभाविप के कार्यों के बारे में बताया , व अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र दाँगी ने कहाँ कि ABVP जैसे संगठन के कारण ही आज परिसरों में राष्ट्रवाद का माहौल बना हुआ है उद्घाटन के बाद अभाविप की शोभा यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें जगह जगह यात्रा का स्वागत हुआ शोभा यात्रा इंद्रा चौराहे पर आमसभा के रूप में परिवर्तन हुई खुला मंच पर मध्यभारत प्रांत सह मंत्री केतन चतुर्वेदी ने बताया कि अभाविप की स्थापना तो सकल विश्व के कल्याण के लिए हुई है व हम आम छात्रों का जीवन राष्ट्र के पुनःनिर्माण के लिए हुआ है वहीं जिला संयोजक रूपेन्द्र साहू ने नर्मदापुरम में विश्वविद्यालय हो इस माँग को लेकर संबोधन किया, प्रांत सह मंत्री ऋषि सोनी व छात्र नेता राजेश्वरी भाटी,कुणाल सराठे,आयुष्मान रघुवंशी,छोटे साहब पटेल,जतिन शर्मा आदि ने विद्यार्थियों को संबोधन किया व नर्मदापुरम नगर मंत्री देवा रूसिया ने आभार किया । यह जिला सम्मेलन भारतीय संस्कृति के उदात्त अवयवों व उनके वैज्ञानिक और व्यावहारिक पहलूओं के प्रसार तथा युवाओं, छात्र छात्राओं में नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्रवादी भावनाओं के विकास के उद्देश्य को लेकर संपन्न हुआ , विधित है एबीवीपी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न शैक्षणिक,सामाजिक तथा समसामयिक मुद्दों को लेकर रचनात्मक या आंदोलनात्मक कार्यक्रमों द्वारा समाज को दिशा देने वाला संगठन है । अभाविप के इस वर्ष 75 वर्ष पूर्ण हो चुके है इस निमित्त पूरे देश भर में प्रत्येक ज़िले में जिला छात्र उद्घोष के रूप में वृहद् ज़िले के छात्रों का सम्मेलन संपन्न हो रहा है । यह जिला छात्र उद्घोष नर्मदापुरम ज़िले के विद्यार्थियों हेतु त्यौहार के रूप में रहा जिसमे चारों और से भारत माता की जय जयकार सुनाई दे रही थी ॥


No comments:
Post a Comment