अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नर्मदा पुरम जिले में विश्वविद्यालय खोले जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित करेंगे
जिले भर से आएंगे विद्यार्थी इंदिरा चौक पर होगी आमसभा
मनोज सोनी नर्मदा पुरम । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचीन भारतीय संस्कृति के विद्यार्थियों व उनके वैज्ञानिक और व्यावहारिक पहलुओं के प्रसार तथा युवाओं छात्र-छात्राओं में नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्रवादी भावनाओं के विकास के उद्देश्य को लेकर चलने वाला अग्रगामी संगठन है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न शैक्षणिक सामाजिक तथा समसामयिक मुद्दों को लेकर रचनात्मक या आंदोलनआत्मक कार्यक्रमों द्वारा समाज को दिशा देने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका से सभी अवगत हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक भूपेंद्र साहू ने जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस निमित्त पूरे देश भर में प्रत्येक जिले में जिला छात्र उद्घोष के रूप में गृह जिले के छात्रों का सम्मेलन होना है । इसमें नर्मदा पुरम जिले में 23 जनवरी को नर्मदा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में जिले के 5000 विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में उद्घाटन सत्र रहेगा जिसके पश्चात नर्मदा पुरम जिले में विश्वविद्यालय हो व नर्मदा पुरम जिले के समस्त महाविद्यालयों का नाम महापुरुषों के नाम पर हो वही कृषि महाविद्यालय आदि समस्याओं को लेकर प्रस्ताव पारित करेंगे।
तत्पश्चात शोभायात्रा निकालकर इंदिरा चौराहे पर आम सभा के माध्यम से छात्र नेताओं के विभिन्न शैक्षणिक सामाजिक मुद्दों पर भाषण देने के बाद कार्यक्रम समाप्त किया जाएगा।
इस जिला सम्मेलन में मुख्य रूप से नर्मदा पुरम के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री रोहित दुबे और धर्मेंद्र दांगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला छात्र उद्घोष नर्मदा पुरम जिले के विद्यार्थियों हेतु त्योहार के रूप में रहेगा जिसमें चारों ओर से भारत माता की जय जयकार सुनाई देगी।

No comments:
Post a Comment