रक्तदान महादान-- जिससे किसी के भी प्राण बचाए जा सकते हैं -- प्रदीप गुप्ता
नर्मदापुरम /मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। गौरतलब है कि जनमानस की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले शहर के युवा व्यवसायी एवं पत्रकार साथी प्रदीप गुप्ता द्वारा रक्तदान कर एक महिला की जान बचाई । मालूम हो कि उन्हें 2 दिन पहले इस बात की सूचना मिली थी कि शहर के संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती महिला श्रीमती सुमित्रा यादव को 3 यूनिट ब्लड की सख्त जरूरत है जिससे उनकी जान बचाई जा सके। श्री गुप्ता ने उक्त महिला के लिए रक्तदान हेतु अपने सभी ग्रुपों पर रक्तदान की जरूरत है करके पोस्ट किया, तो उसमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री निवासी समाजसेवी रक्तदाता नृपेंद्र सिंह ने एक यूनिट रक्तदान किया और एक यूनिट रक्तदान प्रदीप गुप्ता ने शनिवार को देकर महिला के प्राण बचाए। श्री गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके पहले भी वह 5 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने रक्तदान करते हुए यह संदेश दिया कि रक्तदान सभी को अवश्य करना चाहिए। रक्तदान महादान है इससे किसी के भी प्राण बचाए जा सकते हैं।

No comments:
Post a Comment