*द चैम्प्स फन स्कूल में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप एवं अंतरराष्ट्रीय जीके ओलंपियाड में सफल हुए बच्चों को मेडल्स एवं प्रमाण पत्र बांटे* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 21 January 2023

*द चैम्प्स फन स्कूल में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप एवं अंतरराष्ट्रीय जीके ओलंपियाड में सफल हुए बच्चों को मेडल्स एवं प्रमाण पत्र बांटे*



 *द चैम्प्स फन स्कूल में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप एवं अंतरराष्ट्रीय जीके ओलंपियाड में सफल हुए बच्चों को मेडल्स एवं प्रमाण पत्र बांटे* 

नर्मदा पुरम । द चैम्प्स फन स्कूल मे शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन करने वाली प्रतिष्ठित संस्था साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतंर्राष्ट्रीय जनरल - नॉलेज ओलंपियाड का पुरुस्कार वितरण शाला प्राचार्य डॉ आशीष चटर्जी,  डायरेक्टर, श्रीमती जूही चटर्जी, उप प्राचार्य डॉ अमोल सोले एवं संस्था कोऑर्डिनेटर श्रीमती रीना मालवीय द्वारा किया गया। ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल  एवं प्रमाण पत्र  प्राप्त करने वालों में आरोही  डेहरिया, आरव पात्रों, अद्वैत तिवारी, अक्ष्या श्रीवास्तव, तेजस्व् शर्मा, अजय चौहान, आर्यन गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, हर्षवर्धन सिंह एवं प्रथम यादव शामिल रहे
 इसमें विशेष रूप से आरव पात्रों ने जोनल लेवल पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया l शाला से नेशनल लेवल पर देवास मे आयोजित भारत रत्न अंतर्राष्ट्रीय  कराटे चैंपियनशिप में हिमांशु राय ने फाइट में गोल्ड मेडल एवं काता में ब्रॉज मेडल प्राप्त किया।
 संस्था प्राचार्य द्वारा  कराटे प्रभारी कुमारी अंशुल खत्री को भी प्रमाण पत्र दिया गया एवं कराटे प्रशिक्षक रवि साहू  एवं अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड प्रभारी कुमारी नीलम यादव का भी अभिनंदन किया और सभी मैडल एवं प्रमाण पत्र प्राप्त विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया l
मंच संचालन श्रीमती श्वेता रघुवंशी एवं कुमारी नीलम यादव द्वारा किया गयाl कार्यक्रम में, समस्त स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे l

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here