बस दुर्घटना में हुए घायलों को समुचित उपचार और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के कलेक्टर श्री सिंह ने दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 10 January 2023

बस दुर्घटना में हुए घायलों को समुचित उपचार और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के कलेक्टर श्री सिंह ने दिए निर्देश

 बस दुर्घटना में हुए घायलों को समुचित उपचार और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के कलेक्टर श्री सिंह ने दिए निर्देश

नर्मदापुरम /  जिले की तहसील सोहागपुर के ग्राम शोभापुर में पिपरिया रोड पर  हुई बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को तात्कालिक रूप से आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए थे तथा कुल 54 घायलों में से जिनमें 4 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया ओर 50 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में भर्ती किया गया। जिनमे से गंभीर रूप से घायल होने पर 23 व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में भर्ती कराया गया।

      दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और विधायक सोहागपुरधंध् विजय पाल सिंह ने सोहागपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल हुए मरीजों का स्वास्थ्य जाना। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और अधिकारियों को घायल हुए मरीजों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम सोहागपुर अखिल राठौर, तहसीलदार सोहागपुर श्रीमती अलका एक्का सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिवस गांव में नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिवस गांव में नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली एके एन न्यूज नर्मदा पुरम । ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here