*वृत्त चित्र प्रदर्शन व सेवा भारती पत्रिका के विमोचन समारोह में सेवा की अनिवार्यता व धन बल की *वृत्त चित्र प्रदर्शन व सेवा भारती पत्रिका के विमोचन समारोह में सेवा की अनिवार्यता व धन बल की सार्थकता पर हुआ चिंतन* पर हुआ चिंतन* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 8 January 2023

*वृत्त चित्र प्रदर्शन व सेवा भारती पत्रिका के विमोचन समारोह में सेवा की अनिवार्यता व धन बल की *वृत्त चित्र प्रदर्शन व सेवा भारती पत्रिका के विमोचन समारोह में सेवा की अनिवार्यता व धन बल की सार्थकता पर हुआ चिंतन* पर हुआ चिंतन*



 *वृत्त चित्र प्रदर्शन व सेवा भारती पत्रिका के विमोचन समारोह में सेवा की अनिवार्यता व धन बल की सार्थकता पर हुआ चिंतन*                               

नर्मदापुरम्। सेवा के चार आयामों,शिक्षा,स्वास्थ्य,जागरण व स्वावलंबन के क्षेत्रों में प्रदेश भर में सेवारत,समर्पित सेवा भारती मध्यभारत की नर्मदापुरम जिला इकाई द्वारा वृत्त चित्र प्रदर्शन व सेवा पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम रविवार को अग्निहोत्री गार्डन मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार चंद्रकांत अग्रवाल ने की। मुख्य वक्ता विक्रम सिंह, प्रांत सह सेवा प्रमुख,भोपाल थे। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सतीश सांवरिया व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक पवन अग्रवाल विशेष रूप से मंचासीन थे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में चंद्रकांत अग्रवाल ने अपने साहित्यिक उद्बोधन में कहा की सेवा एक ऐसी साधना है जो आसान नहीं होती इसलिए सिर्फ साधना ही किसी इंसान को महान बनाती है,जीवन सार्थक करती है।सेवा भावना तभी जाग्रत होती है जब अधिकारों व कर्तव्यों के मध्य संतुलन होता है। मुख्य वक्ता विक्रम सिंह ने कई उदाहरण देते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगो की सहायता हेतु सामर्थ्यवान लोगो को आगे बढकर सेवा कार्यो मे सहयोगी होना चाहिए। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश  सांवरिया ने सेवा भारती का परिचय देते हुए, अपनी नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी का परिचय सबसे कराया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य में समय का त्याग करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ ही धन के समर्पण की भी महती भूमिका होती है। अतः नर्मदापुर जिले मे सेवा कार्यों को गति प्रदान करने व स्वावलंबी भारत के निर्माण हेतु सेवा भारती द्वारा अपने उद्देश्यों, कार्यों, आदि से परिचित कराने के भाव से जिला स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। संचालन प्रमोद शर्मा ने व आभार प्रदर्शन आनंद पारे ने किया l सेवा  भारती जिला नर्मदापुर मध्यभारत प्रांत की जिला समिति की इस अवसर पर घोषणा की गई जिसके अनुसार अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया, उद्योगपति इटारसीस सचिव लक्ष्मण बेस डिवाइन बिल्डर्स, कोषाध्यक्ष आनंद पारे, बिल्डर्स, नर्मदापुरम, उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, बंजारा बिल्डर्स, सहसचिव डॉ. हर्षल कावरे, आशीर्वाद हास्पिटल, उपाध्यक्ष गण डी०एस० दांगी, सेवानिवृत्त अधिकारी, आशुतोष शर्मा, संचालक सेमेरिटनस् ग्रुप ऑफ स्कूल,  जसवंत पटेल, उन्नत कृषक, सदस्य गण विवेक भदौरिया सीवी रमन आईटीआई संचालक भगवान पटेल, स्कूल संचालक श्रीमति छाया खण्डेलवाल, श्रीमति मनिका गुप्ता व आमंत्रित सदस्य देवीसिंह मीणा बनाए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here