हल्दी कुमकुम से होती है सौभाग्य में वृद्धि
Manoj Soni नर्मदापुरम / अयोध्यावासी वैश्य गुप्ता महिला मंडल द्वारा हल्दी कुमकुम का आयोजन नेहरू पार्क में किया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को पारंपरिक तौर पर कुमकुम हल्दी से तिलक कर संक्रांति के उपलक्ष्य में सुहाग श्रंगार सामग्री भेंट की गई। इस दौरान मंडल की सभी महिलाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। गुप्ता समाज की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां समाज की महिलाओं में मेलजोल बढ़ता है, वही नए विचारों काआदान-प्रदान भी होता है। महिला मंडल के इस विशेष कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गुप्ता, उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, सचिव मंजू गुप्ता, सह सचिव कीर्ति गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव कल्पना गुप्ता, अवनी गुप्ता, सुरेखा गुप्ता, अंजू गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, काजल गुप्ता, सुशीला गुप्ता, अनीता गुप्ता, मोनिका गुप्ता, रूपा गुप्ता, काजल गुप्ता, अर्पिता गुप्ता आदि महिलाएं उपस्थित रही।


No comments:
Post a Comment