राष्ट्रकवि भवानी प्रसाद मिश्र को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर ग्रामीणों सहित परिजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 29 March 2023

राष्ट्रकवि भवानी प्रसाद मिश्र को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर ग्रामीणों सहित परिजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए



राष्ट्रकवि भवानी प्रसाद मिश्र को उनकी जन्मतिथि पर याद कर ग्रामीणों सहित परिजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

नर्मदापुरम। जिले समीपस्थ ग्राम डोलरिया तहसील के खरखेडी, टिगरिया ग्राम में राष्ट्रीय कवि पंडित भवानी प्रसाद मिश्र की जन्म भूमि जहां दादा श्री मिश्र का जन्म 29 मार्च 1913 को  छोटे-से गांव के गरीब ब्राह्मण परिवार में जन्म हुआ था, ऐसे  महानायक का जन्म जिले में हुआ था । जिन्होंने अपनी कामयाबी से अपनी कविताओं से अपने परिवार व अपने गांव का नाम ही नहीं अपितु अपने जिले का नाम देशभर में रोशन किया । उन्होंने महात्मा गांधी के साथ मिलकर आन्दोलन भी किये जो कि आगे चलकर स्वतंत्रता सेनानी के नाम से भी जानें गए। 29 मार्च बुधवार को उनकी जन्म तिथि के अवसर पर मिश्र जी के परिवार में उनके पोते पंडित प्रवीण मिश्र, पत्नी अभिलाषा मिश्र, वृद्ध माताजी सरोज मिश्र और छोटी बेटीयां आरोही, दिव्या मिश्र साथ में उपस्थित ग्रामीणों में वयोवृद्ध में किशोरी गिर महंत , ताराचंद गौर, नर्मदा प्रसाद गौर, संतोष मालवीय, श्रीराम गौर, विनय गौर, अरुण गौर, प्रदीप गौर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर दादा भवानी प्रसाद मिश्र जी के चित्र पर पुष्पांजलि माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धां सुमन अर्पित किए। 

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here