तीन अप्रैल को यथावत होगा कक्षा 12वीं का समाजशास्त्र तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं का गणित/संगीत का प्रश्न पत्र - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 29 March 2023

तीन अप्रैल को यथावत होगा कक्षा 12वीं का समाजशास्त्र तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं का गणित/संगीत का प्रश्न पत्र

 

तीन अप्रैल को यथावत होगा कक्षा 12वीं का समाजशास्त्र तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं का गणित/संगीत का प्रश्न पत्र

नर्मदापुरम। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार बोर्ड पैटर्न पर आधारित कक्षा 5 वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा 25 मार्च से 03 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा 03 अप्रैल 2023 को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है, किन्तु राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार 03 अप्रैल 2023 को होने वाली कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी समय विभाग चक्र के अनुसार विधिवत संपादित होगी।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

      समस्त शिक्षा प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा पांचवीं एवं 8वीं में अध्ययनरत समस्त छात्रों को सूचित किया जाए कि 03 अप्रैल 2023 को दी गई समय सारणी के अनुसार गणित/संगीत का प्रश्न पत्र देने हेतु परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हों। इसी तरह कक्षा 12वीं के समाजशास्त्र का प्रश्न पत्र भी 03 अप्रैल 2023 को निर्धारित समय विभाग चक्र के अनुसार संपादित होगा।  


000

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here