सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए गेहूं और चने का उपार्जन सभी निकाय एवं जनपद लाडली बहना योजना में आवेदन के निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूर्ण करें - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 29 March 2023

सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए गेहूं और चने का उपार्जन सभी निकाय एवं जनपद लाडली बहना योजना में आवेदन के निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूर्ण करें



सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए गेहूं और चने का उपार्जन

सभी निकाय एवं जनपद लाडली बहना योजना में आवेदन के निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूर्ण करें

नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को निर्देशित किया कि लाडली बहना योजना के तहत सभी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में महिलाओं के आवेदन भराएं जाएं। सभी पंचायतों एवं वार्डों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आवेदन भराएं। ताकि निर्धारित 30 अप्रैल की सीमा तक सभी पात्र महिलाओं के आवेदन लिए जा सके। 

शिविरों में आने वाली महिलाओं को कोई असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। बैठक, पेयजल आदि की उचित व्यवस्थाए की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि लाडली बहना योजना के तहतआवेदन लिए जाने के लिए आदर्श सेंटर भी बनाएं जाएं। उन्होंने सभी निर्धारित केंद्रों पर योजना की जानकारी के फ्लेक्स एवं बैनर लगाए जाने के भी निर्देश सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने रबी उपार्जन कार्य की समीक्षा कर पूर्व की तरह ही 31 मार्च तक की अवधि में भी उपार्जन कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जाए। केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  एस एस रावत, अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here