सभी एसडीएम रामनवमी के पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह
नर्मदापुरम। रामनवमी के पर्व पर संपूर्ण जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने सभी एसडीएम को दिए हैं। पर्व के अवसर पर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिए अपने अपने क्षेत्र में उत्तरदायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने दायित्व का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment