साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने के लिए पुलिस चला रही निरंतर जागरूकता अभियान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 30 March 2023

साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने के लिए पुलिस चला रही निरंतर जागरूकता अभियान


 साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने के लिए पुलिस चला रही निरंतर जागरूकता अभियान

नर्मदापुरम। साइबर फ्रॉड से कैसे बचें, इस बात के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन बातों का रखें विशेष ध्यान--
फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं OLX पर किसी भी वस्तु स्कूटी, कार, मोबाइल,आदि के विज्ञापनो पर भरोसा ना करे, एडवांस पैसा जमा ना करें। अनजान नंबर से आए व्हाट्सएप वीडियो कॉल अटेंड ना करें । अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मीशो, मिंत्रा जैसी विश्वसनीय कंपनियों के अलावा अनजान कंपनियों पर सामान की बुकिंग ना करें एडवांस पेमेंट जमा ना करें। गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च ना करें । किसी भी लोन ऐप से ऑनलाइन लोन ना लेवे ।
ऑनलाइन जॉब सावधानी से सर्च करें एडवांस पैसा किसी के कहने पर कभी जमा ना करें। शासकीय योजनाओं जैसे डिलीवरी, आंगनवाड़ी, नल जल,मनरेगा, के पैसे मिलने संबंधी अनजान फोन कॉल पर कभी भी भरोसा ना करें। साइबर सेल प्रभारी  सुरेश फरकले ने जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिक साइबर फ्रॉड से बचने के लिए निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें। साथ ही पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत इन बातों का अपने परिजनों तथा रिश्तेदारों को भी इस बात की जानकारी जरूर दें।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई करके कर रहे जागरूक

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here