नर्मदा पुरम पुलिस ने होली पर्व के संबंध में एडवाइजरी जारी की
जिले के सभी नागरिकों से शांति व्यवस्था के साथ होली के त्यौहार को मनाने की अपील की है।
नर्मदा पुरम । पुलिस अधीक्षक डॉ गुरु करन सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में नर्मदा पुरम पुलिस ने होली पर्व के चलते एडवाइजरी जारी की और जिले के सभी नागरिकों से शांति व्यवस्था के साथ होली के त्यौहार को मनाने की अपील की है।
नर्मदा पुरम पुलिस द्वारा होली पर्व के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। जिसमें प्रमुख रूप से त्योहारों पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्ती रहेगी , पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी आम जनता से सहयोग की अपेक्षा है, वहीं अवैध रूप से चंदा लेने वालों व शराब के नशे में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी , साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जावेगी और होटल ढाबों की लगातार चेकिंग की जाएगी होटल ढाबों में बैठकर अवैध शराब परोसने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी , वही मोटरसाइकिल के साइलेंसर में पटाखों जैसी आवाज करने वालों की बाइक तत्काल जप्त कर कार्रवाई की जावेगी, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक पोस्ट ना करें नर्मदा पुरम पुलिस सोशल मीडिया पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं, वही किसी को भी होली खेलने के लिए वाध्य ना करें राहगीरों पर गुलाल या पानी ना फेंके , पुलिस सहायता के लिए 100 नंबर अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 7049101031 पर संपर्क करें। उक्त जानकारी देते हुए साइबर प्रभारी श्री सुरेश फरकले ने सभी नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा है ।
No comments:
Post a Comment