राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने एवं बंगला खाली करने के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
जयस्तंभ चौक पर आज होगी विशाल आमसभा, जुटेंगे जिले भर के कांग्रेसी
नर्मदापुरम। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जिस प्रकार से लोकसभा की सदस्यता समाप्त की गई और शासकीय बंगला खाली करवाने के लिए पत्र लिखा वो काफी निंदनीय है यह बात प्रदेश कांग्रेस महासचिव पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने प्रेस वार्ता कर आयोजित कर पत्रकारों से कही। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सविता दीवान शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार के इस कृत्य के विरोध में 1 अप्रैल शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से नए जयस्तंभ पर नर्मदापुरम में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक आम सभा का आयोजन कर रही है। जिसमें जिले के पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, पूर्व जनपद अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका व परिषद के अध्यक्ष, सभी ब्लॉक के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष नगर के पूर्व एवं वर्तमान नगर अध्यक्ष लोकसभा प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी मंडलम सेक्टर प्रभारी जिले की महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयू आई, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सभी सदस्य गण उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल फौजदार, नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया , कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता शिवराज चंद्रोल, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय सैनी, भूपेंश थापक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी


No comments:
Post a Comment