जांच में असत्य पाई गईं पेपर लीक होने की घटना
--जिला शिक्षा अधिकारी
कक्षा बारहवीं के भौतिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र
के पेपर वायरल होने का मामला
नर्मदा पुरम । माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड हायर सेकेंडरी की कक्षा बारहवीं का सोमवार को होने वाले भौतिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र के पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी लगने पर तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन ने सोहागपुर पुलिस को इस बात की शिकायत की और पूरे मामले की जांच पड़ताल सोहागपुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी संजीव दुबे को करने के लिए कहा । जिस पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री दुबे ने शिकायतकर्ता के मोबाइल व्हाट्सएप में आए भौतिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र के प्रश्न पत्र के प्रिंट निकलवाए और उन प्रश्न पत्रों का परीक्षा उपरांत मिलान कराया गया । जिससे यह स्पष्ट हो गया की परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुए प्रश्न पत्रों एवं वायरल हुए प्रश्न पत्रों का किसी भी प्रकार से कहीं कोई मिलान नहीं हुआ है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री बिसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र लीक होने का मामला जांच में पूरी तरह से असत्य पाया गया है ।
सोमवार को कक्षा 12वीं का
भौतिक शास्त्र और अर्थशास्त्र का हुआ पेपर
सोमवार को कक्षा बारहवीं के अर्थशास्त्र एवं भौतिक शास्त्र विषय के पेपर हुए। जिसमें सातों ब्लॉक में नियमित एवं स्वाध्याय छात्र इस प्रकार से उपस्थित रहे भौतिक शास्त्र के पेपर में , 3847 दर्ज 3802 उपस्थित एवं 45 अनुपस्थित रहे वहीं अर्थशास्त्र के पेपर में 8582 दर्ज 8412 उपस्थित 170 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं जिला स्तरीय निरीक्षण दल में प्रमुख रूप से श्रीमती एस वाधवा सहायक संचालक एवं दल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चतर खेड़ा स्कूल के छात्र के पास से पुस्तक की कटिंग पाए जाने पर नकल का प्रकरण बनाया है ।
बोर्ड परीक्षा में असत्य वायरल पेपर से छात्र भ्रमित ना हो--डीईओ
नर्मदा पुरम । वर्तमान में जिले में बोर्ड की हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी परीक्षा संचालित हो रही है । जिनमें पेपर वायरल कर लीक होने की व्हाट्सएप ग्रुपों में प्राय असत्य पेपर डाल दिए जाते हैं । जिनके पीछे विद्यार्थी भ्रमित ना हो अपनी वर्ष भर की मेहनत और अपना आत्मविश्वास को बनाए रखें तथा पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें। असत्य वायरल पेपर पर अनावश्यक अपना बहुमूल्य समय खर्च ना करें
*मनोज सोनी की रिपोर्ट*
No comments:
Post a Comment