नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे की ✍️ कलम से*
कोई भी जीवंत समाज अपने शहर, गांव के गौरवशाली इतिहास, अपने नायकों से ही प्रेरणा पाता है।
इटारसी । मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया हमारे जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाज के प्रत्येक तबके को अपनी जडों से जोडने के लिए प्रदेशभर में प्रत्येक शहर, गांव का गौरव दिवस मनाने की परंपरा प्रारंभ की है। हमारा शहर इटारसी इस वर्ष 23 अप्रैल 2023 को द्वितीय वर्ष में अपना गौरव दिवस मनाने जा रहा है। इस गौरव दिवस पर हम समाज के ऐसे नायकों का सम्मान करने जा रहे हैं जिनसे कोई भी जीवंत समाज प्रेरणा पाता है। ये वे नायक हैं जो अतीत से हैं तो कई वर्तमान से हैं और कुछ शहर का होने वाला उज्जवल भविष्य हैं।
हमारे शहर के सुधी नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्र की ऐसी ही कुछ शख्सियतों से हमें परिचित कराया, जिन्होंने अपने कार्यों से स्वयं को नायक कहलाने का हक पाया। अपने कार्यों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले ही समाज के असली नायक होते हैं। सुधी नागरिकों की ओर से चुने गए हमारे असली नायक सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित न रहें, इसलिए नगरपालिका परिषद इटारसी इन्हें अपने विशाल जनसंख्या तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
शहर के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों के सुझावों के आधार पर इस गौरव दिवस पर साहित्य क्षेत्र के नायक, गायन क्षेत्र और इटारसी शहर को समझने वाले स्कूली नायकों की सूची तैयार की गई है। आपके आसपास से निकले ये 104 चेहरे अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी हैं, नवोन्मेषक और पथप्रदर्शक हैं। अपने काम में विशिष्ट पहचान बनाई है।
* इनमें से कई आम चेहरे हो सकते हैं, लेकिन इन्होंने अपने अनुपम काम से विशिष्ट पहचान बनाई।तो आएं, हम अपनी मातृभूमि इटारसी शहर का गौरव दिवस 23 अप्रैल 2023 को धूमधाम से परिवार के साथ मनाएं, नगरपालिका परिषद इटारसी गौरव दिवस का मुख्य आयोजन पंडित भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम इटारसी पर करने जा रही है।
*आप इस कार्यक्रम में परिवार के साथ सादर आमंत्रित हैं...*
गौरव दिवस की आप सभी को बधाई एवम शुभकामनाएं...
*आपका*
*पंकज चौरे, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद इटारसी*
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment