सड़क सुरक्षा सप्ताह के पालन करने वालो को आरटीओ ने दिए गुलाब का फूल, चालानी कार्यवाही से 19000 वसूले
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर सोमवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के आदेशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई , जिसमे सप्ताह के प्रथम दिन शहर के मुख्य मार्गो पर स्वयं आरटीओ अधिकारी ने जांच दल के साथ बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट ,3 सवारी दुपहिया वाहनों को रोककर चलानी कार्यवाही करते हुए नियमों के पालन करने की समझाइश दी गई तथा जिन वाहनों में कमी पाई गई उक्त वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 24 चलानों से 19000 वसूले गए, एवं जिन वाहन चालकों द्वारा नियमों का पालन किया जा रहा था उन वाहन चालकों को आरटीओ अधिकारी द्वारा गुलाब के फूल भेंट करते हुए सम्मानित किया गया था भविष्य में दूसरो को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया , जांच दल में आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के साथ समस्त परिवहन जांच दल शामिल रहा।
: परिवहन आयुक्त के निर्देश पर निशुल्क ड्राइविंग ट्रेनिंग का हुआ शुभारंभ
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के मुख्य आतिथ्य में नर्मदा महा विद्यालय में रिलायबल मोटर ड्राइविंग स्कूल से संजय मीना, बिमल मोटर ड्राइविंग स्कूल से बिमल रघुवंशी के द्वारा सोमवार को निशुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिसमे जिले के जो 18 से 35 उम्र के SC /ST/OBC हो तथा निम्न आय वर्ग से संबंध रखते हो और वाहन चलाना चाहते हैं ऐसे युवक युवतियों के लिए शा नर्मदा महाविद्यालय में निशुल्क वाहन चलाने एवं चलाते समय नियमों के पालन करना सिखाया जाएगा। यातायात टीआई उमाशंकर यादव ने अपने संबोधन में यातायात नियमों के पालन करने के बारे में बताया एवं आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने शासन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं की जानकारी दी, प्रशिक्षण के प्रथम दिन शुभारंभ मुख्य अतिथि आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान , सांसद प्रतिनिधि मनीष परदेसी, यातायात टीआई उमाशंकर यादव, ट्रेजरी अधिकारी रचिता सिंह, महाविधालय प्राचार्य डा. ओएन चौबे, डा.संजय चौधरी रिलायबल मोटर ड्राइविंग से संजय मीना, विमल मोटर ड्राइविंग से बिमल रघुवंशी एवं समस्त प्रशिक्षार्थी शामिल रहें।
एकेएन न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment